जिले में गुरुवार को 2 लाख से ज्यादा स्पाट फाइन वसूला गया आदेश उल्लंघन पर 77 दुकाने 24 घंटे के लिए बंद

0

News by- नीरज बरमेचा 

रतलाम 23 जुलाई 2020/ कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों, दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाकर स्पॉट फाइन वसूला जा रहा है। गुरुवार को भी 2 लाख 30 हजार 200 रूपए नगरीय निकाय, पुलिस तथा राजस्व विभाग के अमले द्वारा वसूले गए तथा 77 दुकानों को चेतावनी के बावजूद आदेश उल्लंघन पर 24 घंटे के लिए बंद किया गया है।

डिप्टी कलेक्टर मनीषा वास्कले ने बताया कि गुरुवार को नगर निगम रतलाम के अमले द्वारा 18 चालान बनाए जाकर 1800 रूपए वसूले गए। नगर पालिका जावरा में 61 चालान बनाकर 10100 रूपए स्पाट फाइन किया गया। इसी तरह नगर परिषद आलोट में 2000, ताल में 13700 रुपए, बड़ावदा में 700, पिपलोदा में 1000, नामली में 400, सैलाना में 4950 तथा धामनोद में 4350 रुपए स्पॉट फाइन वसूला गया।

राजस्व विभाग के अमले द्वारा जिले में 95 हजार 50 रूपए गुरुवार को स्पॉट फाइन किया गया। रतलाम में 35100, पिपलोदा में 1100, आलोट में 33800, सैलाना में 16950, बाजना में 3300 तथा रावटी में 4800 स्पॉट इन किया गया। पुलिस विभाग द्वारा जिले में 822 चालान बनाकर 96150 रुपए स्पॉट फाइन वसूला गया।