रतलाम शहर के नज़दीक महिला का शव मिला, पुलिस शिनाख्त में जुटी! जानिए क्या है मामला…

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम, 26 जुलाई 2020। रतलाम शहर के नज़दीक ही फोरलेन हाईवे के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला का चेहरा जला होने से मामला संदिग्ध नज़र आ रहा है। यह मामला रतलाम शहर के औद्योगिक थानांतर्गत घटला ब्रिज फोरलेन के पास का है। यहाँ कुछ ही दूरी पर एक महिला का चेहरा जला हुआ शव मिला है। प्रथमदृष्टया पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव वहां फेंका गया है और पहचान छिपाने के लिए चेहरा जलाने की कोशिश की गई है। घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल में जुट गए है।

घटना के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि रविवार दोपहर को सूचना मिली थी कि घटला ब्रिज फोरलेन से कुछ दूरी पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर गौरव तिवारी एवं औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस को महिला का चेहरा जला हुआ मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने शंका जाहिर की है कि महिला की हत्या कहीं और की गई होगी और बाद में यहाँ आकर शव को फेंका गया है। संभवतः पहचान छुपाने के लिए महिला का चेहरा जलाने की कोशिश भी की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए मृतक महिला की शिनाख्ती में पुलिस जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक उनके पास किसी भी महिला की गुमशुदगी की कोई सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच के आधार पर महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस को महिला के शव से पायल मिली है, जिसके आधार पर पुलिस शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है


Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|