COVID19RATLAM – नए पॉजिटिव मरीजों के मिलने का क्रम निरंतर जारी, आज भी इतने नए पॉजिटिव….

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम, 30 जुलाई 2020। जुलाई माह में नए कोविड पॉजिटिव के मिलने का सिलसिला आज भी जारी रहा। आज दिनांक में जीएमसी लेब जांच में 5 सैंपल पॉजिटिव आये है। इंदौर लैब जांच में 3 सैंपल पॉजिटिव तथा जिला चिकित्सालय ट्रोनेट लैब से 1 सैंपल पॉजिटिव अर्थात कुल पॉजिटिव सैंपल 9 आये है। रतलाम की वेद व्यास कॉलोनी के 27 वर्षीय युवक, 80 फिट रोड के 75 वर्षीय पुरुष, रामबाग के 64 वर्षीय पुरुष, रामदेव जी की घाटी की 47 वर्षीय महिला एवं 54 वर्षीय पुरुष, जावरा की उदासी की बाड़ी के 23 वर्षीय युवक, रपट रोड के 20 वर्षीय पुरुष, काटजू मार्ग घंटाघर चौराहा के 24 वर्षीय युवक तथा 19 वर्षीय युवती के सैंपल पॉजिटिव आये हैं। आज आये नए पॉजिटिव मरीजों के बाद अब जिले के कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 389 हो गई है।

 


Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/EzXsiZjYxJxBLBz4cca8Rq
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|