जानिए अब तक जिले में कितने इंच हुई बारिश?

0

News by- नीरज बरमेचा 

  • जिले में 18 इंच से अधिक वर्षा

रतलाम 11 अगस्त 2020/ जारी मानसून सत्र के दौरान जिले में 11 अगस्त की सुबह 8.00 बजे तक करीब 455.7 मिलीमीटर (18 इंच से अधिक) वर्षा औसत रूप से दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अगस्त की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान बाजना में 2 मिलीमीटर रतलाम में 1 मिलीमीटर, रावटी में 2.2 तथा सैलाना में 2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिले में कुल 815.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।