स्वतंत्रता सैनानी एवं लोकतंत्र सैनानियो का हुआ सम्मान…

0

News by- नीरज बरमेचा

कोरोना के मद्देनजर शासन द्वारा स्वतंत्रता सैनानियों, शहीदो के परिजनो एवं लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान उनके घर पहुंचकर करने के दिये गये निर्देशानुसार जिले में भी शहीदो के परिजनो एवं लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान उनके घरो पर पहुंचकर अधिकारियों द्वारा किया गया।

कलेक्टर रूचिका चौहान ने स्वतंत्रता सैनानी राजमल चौरड़िया का उनके घर पहुंचकर शाल-श्रीफल से सम्मान किया। इसी तरह अपर कलेक्टर जमुना भिड़े ने शहीद चम्पालाल मालवीय तथा शहीद धर्मेन्द्र सिंह चौहान के घर पहुंचकर उनके परिजनों का सम्मान किया। साथ ही अपर कलेक्टर तथा एसडीएम शहर ने लोकतंत्र सैनानी हिम्मत कोठारी, बजरंग पुरोहित, महेन्द्र नाहर, प्रकाश गुगलिया, कैलाश शर्मा, विनय मोघे, कन्हैयालाल मौर्य, हजारीलाल मीणा, कन्हैयालाल चौधरी का सम्मान शॉल एवं श्रीफल भेंटकर किया।