जानिए अब तक रतलाम जिले में कितने इंच हुई बारिश…

0

News by- नीरज बरमेचा 

  • जिले में लगभग 20 इंच वर्षा

रतलाम 17 अगस्त 2020/ जारी मानसून सत्र के दौरान जिले में 17 अगस्त की सुबह 8.00 बजे तक करीब 494.8 मिलीमीटर (लगभग 20 इंच) वर्षा औसत रूप से दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अगस्त की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान बाजना में 3 मिलीमीटर, रतलाम में 5 मिलीमीटर, रावटी में 2.6 तथा सैलाना में 5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिले में कुल 965.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।