News By – विवेक चौधरी
रतलाम, 7 सितंबर 2020।अभी तक जिलाधिकारी कार्यालय के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारियों में महिला वर्चस्व था। पिछली कलेक्टर रुचिका चौहान के स्थानांतरण के पश्चात यह महिला वर्चस्व कम होते नज़र आ रहा है। आज कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड ने पदभार लेने और जिले के हालात को समझने के बाद जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य नए सिरे से कार्य विभाजन किया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गहलोत अब अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रतलाम शहर होंगे। वहीं संयुक्त कलेक्टर एम एल आर्य अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रतलाम ग्रामीण बनाए गए हैं। डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार शुक्ला को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आलोट नियुक्त किया गया हैं। वर्तमान में रतलाम शहर SDM सुश्री शिराली जैन तथा डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले को कलेक्टर कार्यालय की विविध शाखाओं का दायित्व सौंपा गया है। देखना दिलचस्प होगा कि नए साहब की नई टीम जिले के हालात को दुरस्त करने में कितने सफल होते है।