शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र वाघेला हुए सम्मानित…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। आदिवासी अंचल के माध्यमिक विद्यालय घोड़ा पल्ला पर सराहनीय सेवाओं के लिए शिक्षक देवेंद्र वाघेला का सम्मान किया गया। माध्यमिक विद्यालय घोड़ापल्ला के प्रधानाध्यापक लक्ष्मण अमलियार, अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति सुखराम, बाल कैबिनेट अध्यक्ष राहुल भूरिया ने संस्था परिसर में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान पत्र एवं पुष्पहार से वाघेला को सम्मानित किया। साथ ही माध्यमिक विद्यालय घोड़ा पल्ला की पोषक शाला पांनड़ी बोर (पुना पड़ाव) के शिक्षक दिलीप आर्य ने सभी शिक्षकों की ओर से लक्ष्मण अमलियार, देवेंद्र वाघेला को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। देवेंद्र वाघेला ने अपनी 22 साल की सेवा काल में 7 साल घोड़ा पल्ला में बिताए है। वो यहाँ वर्ष 2013 में पदोन्नत होकर आए थे। विभिन्न प्रयासों के माध्यम से उन्होंने यहाँ छात्रों की संख्या को 43 से 123 तक पहुँचाने में योगदान दिया। उन्होंने यहाँ की स्थिति सुधारने के लिए सामाजिक सहयोग के साथ प्रयास किये। विद्यालय की रौचक पेंटिंग के माध्यम से कायाकल्प भी किया। बच्चे को बैठने के लिए फर्नीचर के 30 सेट, बडी टंकी, पानी की छोटी 4 टंकी, फर्नीचर, स्टेशनरी सामग्री ठंड के मौसम में बच्चों को स्वेटर , शिक्षाप्रद यात्राएं इत्यादि का प्रयत्नकर व्यवस्था बनवाई। जिससे बच्चों एवं पालकों में शिक्षा के लिए रुचि बनी और बच्चे अच्छी पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित हुए। अब यहाँ का परिणाम 100% है और इस वर्ष कक्षा छठी में 36 बच्चे भर्ती हुए है। शिक्षक देवेंद्र वाघेला को बच्चों के लिए नवाचार करने के लिए दिल्ली की संस्था द्वारा व कलेक्टर द्वारा 26 जनवरी 2020 को भी सम्मानित किया गया था।