COVID19RATLAM – नए पॉजिटिव मिलने के साथ साथ मृत्यु का आँकड़ा भी बढ़ रहा है, देखिए आज की कोरोना रिपोर्ट…

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम, 21 सितंबर 2020। जिले में नए पॉजिटिव मिलने के साथ साथ कोरोना मरीजों की मृत्यु का आँकड़ा भी बढ़ रहा है। जिला प्रशासन से प्राप्त सूचना के अनुसार रतलाम के इंदिरा नगर निवासी 89 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष, जिन्हें 14 सितंबर को भर्ती किया गया था, उनकी 20 सितंबर को मृत्यु हो गई है। यह इस माह की 17 वीं एवं अभी तक की 36 वीं मृत्यु है। वहीं आज की कोरोना रिपोर्ट में 29 सैंपल पॉजिटिव मिले है। इस माह में अभी तक 700 से ज्यादा पॉजिटिव केस आ चुके है।

आज दिनांक में कनेरी पुलिस लाइन के 31वर्षीय पुरुष हिम्मत विहार कॉलोनी की 45 वर्ष की महिला सांगा खेड़ा ताल के 30 वर्षीय पुरुष आलोट नाका ताल के 8 वर्षीय बालक 12 वर्ष की बालिका खारीवाल कॉलोनी एक्सटेंशन शांतिवन रोड जावरा के 47 वर्षीय पुरुष ग्राम गोंदी धर्म सी की 18 वर्षीय युवती महावीर नगर रतलाम की 41 वर्ष की महिला पीएनटी कॉलोनी रतलाम की 39 वर्षीय महिला ग्राम मथुरी की 65 वर्षीय महिला कस्तूरबा नगर के पास की 36 वर्षीय महिला टीआईटी रोड के 26 वर्षीय पुरुष काटजू नगर के 24 वर्षीय पुरुष दीनदयाल नगर के 62 वर्षीय पुरुष ग्राम बोदीना के 31 वर्षीय पुरुष बड़ा वदा थाने के 35 वर्षीय पुरुष लोहार रोड के 54 वर्षीय पुरुष होजा खाली रतलाम के 69 वर्षीय पुरुष गांधी नगर रतलाम के 53 वर्षीय पुरुष काटजू नगर के 75 वर्षीय पुरुष राजीव नगर की 78 वर्ष की महिला जवाहर नगर के 42 वर्षीय पुरुष नामली के 58 वर्षीय पुरुष राजीव नगर के 29 वर्षीय पुरुष कनेरी पुलिस लाइन की 32 वर्षीय महिला 17 वर्षीय युवती राजपूत बोर्डिंग आनंद मंगल अपार्टमेंट के सामने की 57 वर्ष 35 वर्ष तथा तथा ग्राम सिंदुरिया बाजना की 26 वर्षीय महिलाओं के सैंपल पॉजिटिव आये हैं।


 

न्यूज़ इंडिया 365 से जुड़े रहने के लिए – Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/EzXsiZjYxJxBLBz4cca8Rq
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|