[insta-gallery id="0"]
होम Highlights सांसद तथा विधायकद्वय द्वारा दो सडकों का भूमिपूजन…

सांसद तथा विधायकद्वय द्वारा दो सडकों का भूमिपूजन…

0

News by- नीरज बरमेचा 

रतलाम 08 अक्टूबर 2020/सांसद गुमानसिंह डामोर, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने 8 अक्टूबर को ग्राम बांगरोद तथा नौगावां में आयोजित कार्यक्रमो में दो सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना अन्तर्गत सालाखेडी से भाट पचलाना मार्ग का भूमिपूजन किया गया। इस सडक मार्ग की कुल लम्बाई 27.275 कि.मी. है, निर्माण लागत 1527.25 लाख रुपए है। इसी तरह जडवासा -बांगरोद रोड से बरबोदना (व्हाया धमोत्तर) सडक का भूमिपूजन किया। इस सडक मार्ग की कुल लम्बाई 12.580 कि.मी. तथा लागत 597.93 लाख रुपए है। इस अवसर पर राजेन्द्रसिंह लूनेरा, दिनेश पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार आदि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि दोनों मार्गों का निर्माण होने से समीपस्थ ग्राम सालाखेडी, इटावा माताजी, कालूखेडी, डेरी, रामपुरिया, नौगांव जागीर, जलोद, सुतरेटी, चौराना, चौराणी, कचलाना, सुरजीतपुरा, एवरिया, कोठडी, बेरछा, लपटिया, सीनोद भाटपचलाना, धमोत्तर, बांगरोद, नेगडदा, मोरदा, जडवासाकला, बरबोदना आदि गांव लाभान्वित होंगे।

इस दौरान सांसद डामोर तथा विधायक गणों ने अपने संबोधन में राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यक्रमों का जिक्र अपने उद्बोधन में किया इसके साथ ही वक्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राही किसानों के हित में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 4 हजार रूपए की बढ़ोतरी की सौगात तथा फसल बीमा में किसानों को दिए गए लाभ की जानकारी भी दी। 


error: Content is protected !!