पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मौन धरना

0

News by- नीरज बरमेचा 

रतलाम/ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के नेतृत्व मे पार्टी की जिला ईकाई ने अपने विधायकों तथा वरिष्ठ नेतागणों की उपस्थिति मे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा महिलाओं के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए दो घंटे का सांकेतिक मौन धरना आयोजित किया।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि हाल ही मे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश सरकार की काबीना मंत्री इमरती देवी को लक्ष्य बनाकर महिलाओं के प्रति घोर आपत्तिजनक टिप्पणी सार्वजनिक मंच के माध्यम से करके प्रदेश की महिला मंत्री सहित आम महिलाओं का घोर अपमान किया है। प्रदेश भाजपा द्वारा कांग्रेस तथा कमलनाथ की इस घटिया मानसिकता के प्रति आक्रोश व्यक्त करने के लिए प्रदेश भर मे भाजपा द्वारा किये गये सांकेतिक मौन धरने के अंतर्गत रतलाम जिला भाजपा द्वारा भी नगर निगम के सामने स्थित गांधी उद्यान मे बापु की प्रतिमा के समीप दो घंटे का मौन धरना दिया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डाॅ.राजेन्द्र पांण्डे, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक संगीता चारेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, ,जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव , जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, पूर्व महापौर शेलेन्द्र डागा, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मंडल अध्यक्ष जयवंत कोठारी, मयूर पुरोहित, नीलेश गांधी, करण बडगोत्या एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थें।