जानिए जिले में अब तक कितने इंच बारिश हुई…

0

News by- नीरज बरमेचा 

  • जिले में अब तक 45 इंच वर्षा

रतलाम 21 अक्टूबर 2020/ जारी मानसून सत्र के दौरान जिले में 21 अक्टूबर की सुबह 8.00 बजे तक करीब 1122.4 मिलीमीटर (करीब 45 इंच) वर्षा औसत रूप से दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान रावटी में 1.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिले में कुल 1750.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।