विधायक काश्यप द्वारा मंत्री पटेल का स्वागत….

0

News by- नीरज बरमेचा 

रतलाम 10 नवम्बर। प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल जिले के प्रवास के दौरान रतलाम आए। रतलाम में विधायक चेतन्य काश्यप ने जनसम्पर्क कार्यालय पर उनका स्वागत किया। मंत्री पटेल से काश्यप ने कृषि विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा भी की। इस दौरान जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, करणधीर बड़बोत्या, मयूर पुरोहित, मंडल प्रभारी राकेश परमार, मनोज शर्मा उपस्थित थे