कोरोना की वैक्सीन की पहली खेप पहुंची भोपाल, कल दिया जाएगा पहला डोज

0

News by- नीरज बरमेचा 

मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। कोरोना की कोवैक्सीन की पहली खेप भोपाल आ गई है। 27 नवंबर को प्रदेश के पहले मरीज को डोज दी जाएगी। यहां करीब 100 वॉलंटियर ने तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल में कोवैक्सीन का टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। गांधी मेडिकल कॉलेज और एक निजी अस्पताल में ICMR और भारत बायोटेक इंटरनेशनल की कोवैक्सीन के तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल होगा।