रतलाम में संक्रमण की स्थिति चिंताजनक, 65 वीं मौत के साथ विगत 10 दिन में 500 से ज्यादा केस…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम 27 नवंबर 2020। दीपावली पश्चात ठण्ड बढ़ने के साथ ही कोरोना का संक्रमण भी तेजी से बढ़ा है। बेकाबू संक्रमण से स्थिति भयावह नज़र आ रही है। गुरुवार को जिले में कोरोना के चलते 65 वीं मौत दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम के राजापुरा माताजी, बाजना के निवासी 75 वर्षीय कॉविड पॉजिटिव पुरुष जिन्हें 21 नवंबर को भर्ती किया गया था उनकी मृत्यु 25 नवंबर को हो गई थी। संक्रमण के विस्तार की भयावहता का अंदाज इस प्रकार लगाया जा सकता है कि विगत 10 दिनों में लगातार 50 या उससे अधिक पॉजिटिव मरीजों के केस सामने आए है। गुरुवार तक जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3186 हो गई है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 593 रही। न्यूज़ इण्डिया 365 अपने पाठकों से विशेष निवेदन करता है कि वे अपने स्वास्थ्य सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग अवश्य करें तथा भीड़ भरे इलाके में जाने से बचे। ठंड से बचाव रखकर सुझाए गए उपचार का उपयोग करें। जान है तो जहान है।

कोरोना हेल्थ बुलेटिन (दिनांक 26-11-2020)