मानव तन सेवा करने के लिए बना है, अधिकाधिक सेवा करने का लाभ लें – राष्ट्रीय SC-ST विकास परिषद अध्यक्ष गेहलोत

0

News by – रितेश गुप्ता

रतलाम 30 नवंबर 2020। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद, नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बंशीलाल गेहलोत (पूर्व विधायक, राजसमंद, राजस्थान) का निजी प्रवास पर रतलाम आगमन हुआ। स्थानीय निजी होटल पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार रतलाम द्वारा बंशीलाल गेहलोत का स्वागत अभिनंदन किया गया। साथ ही संस्था से जुड़े रविन्द्र गेहलोत का भी सम्मान किया गया। रविन्द्र गेहलोत को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। समाज से जुड़े कुछ अन्य संस्थाओं के सदस्यों ने भी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया गया। बंशीलाल गेहलोत ने व्यक्तिगत रूप से आर्ट ऑफ लिविंग रतलाम शाखा को 51 हजार की राशि भी भेंट की गई।

उल्लेखनीय है कि बंशीलाल गेहलोत ने 1971 के भारत पाक युद्ध मे भाग लिया था। उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि यह मानव तन सेवा के लिए मिला है। जीवन की एक एक श्वास को वंचितों एवं पीड़ितों के लिए समर्पित की जानी चाहिए। स्वागत भाषण जावरा आर्ट ऑफ लिविंग के प्रदीप शर्मा ने दिया। सभा को प्रदेश सचिव रविन्द्र गेहलोत, आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक चंद्रेश भाग्यवानी एवं गायत्री परिवार के विवेक चौधरी ने भी संबोधित किया है। संचालन ओ पी पोरवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन ओ पी चौधरी ने किया।