News by- नीरज बरमेचा
रतलाम, 30 नवम्बर 2020। भारतीय जनता पार्टी के तीन मण्डलों सूरजमल जैन मण्डल, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल एवं अम्बेडकर मण्डल की कार्यकारिणी में शामिल नए पदाधिकारियों ने विधायक चेतन्य काश्यप के कार्यालय पहुँचकर अपनी नियुक्ति पर आभार जताया। काश्यप ने स्वागत कर सबको शुभकामनाएं दी।
भाजपा सूरजमल जैन मण्डल के नए पदाधिकारियों का परिचय मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी ने करवाया। इसी प्रकार मुखर्जी मण्डल के पदाधिकारी का परिचय मण्डल अध्यक्ष मयुर पुरोहित एवं अम्बेडकर मण्डल के पदाधिकारियों का परिचय मण्डल अध्यक्ष करण धीर्य बड़गोत्या ने करवाया। काश्यप ने नए पदाधिकारियों को पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वाह पूरे समर्पण के साथ करने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा उपस्थित रहे।



