News By – विवेक चौधरी
- प्रदेश में 01 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगा नवीन शैक्षणिक सत्र,
- कक्षा 01 से 08 तक 31 मार्च तक बंद रहेंगी,
- कक्षा 05 एवं 08 की बोर्ड परीक्षाएं नहीं होगी
- मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में लाना है “रैडिकल” परिवर्तन
मुख्यमंत्री चौहान ने स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की कहा कि कोविड के चलते प्रदेश में कक्षा 01 से 08 तक की कक्षाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगी। आगामी शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगा। कक्षा 01 से 08 तक प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी तथा इनकी कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ होंगी। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सावधानियों का पूरा पालन किया जाएगा। कक्षा 09 एवं 11 के विद्यार्थियों को सप्ताह में 01 या 02 दिन स्कूल बुलवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान आज मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव श्री मनोज गोविल आदि उपस्थित थे।
निजी स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा अन्य शुल्क न लें
मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि कोविड के चलते जिस अवधि में निजी विद्यालय बंद रहे हैं, वे उस अवधि की ट्यूशन फीस को छोड़कर अन्य शुल्क न लें। इस आदेश को सख्ती से लागू किया जाए।
1500 विद्यालयों में प्रारंभ होगी के.जी.-01एवं के.जी.-02 कक्षाएं
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पहले चरण में प्रदेश के 1500 शासकीय विद्यालयों में के.जी.-01 एवं के.जी.-02 कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी।
प्रदेश में 01 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगा नवीन शैक्षणिक सत्र
🔹कक्षा 01 से 08 तक 31 मार्च तक बंद रहेंगी
🔹कक्षा 05 एवं 08 की बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी
🔹मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की
RM:https://t.co/KvHE6cimuM#JansamparkMP pic.twitter.com/rOc9dqHbMA
— Jansampark MP (@JansamparkMP) December 4, 2020
न्यूज़ इंडिया 365 के समाचारों से जुड़े रहने के लिए नीचे दी गयी लिंक को ज्वाइन करे|
https://chat.whatsapp.com/DWhPaVo9jDMBLucNxmO3iT
Now we are on Instagram – Ratlami Fever
https://instagram.com/ratlamifever?igshid=196f8rir77tmn
Stay Tuned



