सहायक संचालक ने स्कूल का निरीक्षण कर नवाचार की प्रशंसा की…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। सहायक आयुक्त के प्रतिनिधि के रूप में सहायक संचालक ट्राइबल रतलाम अकील खान ने माध्यमिक विद्यालय घोड़ा पल्ला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहाँ किये गए नवाचार की प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक विद्यालय घोड़ा पल्ला के शिक्षक देवेंद्र वाघेला ने व्यक्तिगत रुचि एवं प्रयास से विधालय में फर्नीचर की व्यवस्था एवं पेंटिंग के लिए काफी अच्छा कार्य किया है। उनके प्रयासों से विद्यालय के विद्यार्थियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। आपको बता दे कि कन्या हाई सेकेंडरी शिवगढ़ में और बालक हायर सेकेंडरी शिवगढ़ में शिक्षा के गुणवत्ता पूर्ण सुधार के लिए एक विभागीय बैठक आयोजित की गई थी।

उक्त बैठक में संकुल के 56 विद्यालयों के प्रतिनिधि शिक्षक उपस्थित थे। जिसमें सहायक आयुक्त के प्रतिनिधि के रूप में सहायक संचालक ट्राइबल रतलाम अकील खान का आगमन हुआ था, जहाँ कन्या हाई सेकंडरी के प्राचार्य जितेंद्र कुमार गुप्ता ने घोड़ा पल्ला के विद्यालय के बारे में बताया और निरीक्षण योजना बनी। निरीक्षण के दौरान अतिथियों ने किए गए कार्यो की सराहना की एवं अन्य को प्रेरित करने वाला बताया। माध्यमिक विद्यालय शिवगढ़ प्रधानाध्यापक सुदेश कपूर भी मौजूद थे। उपरोक्त जानकारी देवेंद्र वाघेला ने न्यूज़ इंडिया 365 के संवाददाता से साझा की है।