रेमडीसीवीर इंजेक्शन को लेकर जिला औषधि विक्रेता संघ ने प्रशासन से किया यह आग्रह….

0

News By – नीरज बरमेचा

  • रेमडीसीवीर इंजेक्शन को समस्त रिटेल काउंटर से विक्रय की अनुमति दे-जिला औषधि विक्रेता संघ 

रतलाम,6 दिसंबर | जिला औषधि विक्रेता संघ ने आयुक्त स्वास्थ्य एवम जिला कलेक्टर से रेमडीसीवीर इंजेक्शन को समस्त रिटेल काउंटर से विक्रय देने की अनुमति देने का आग्रह किया गया है।

संघ के अध्यक्ष जय छजलानी एवम सचिव राकेश कोचट्टा ने बताया कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में मात्र रतलाम जिले के केमिस्ट नाम मात्र के मार्जिन पर उक्त रेमडीसीवीर का विक्रय सेवा की भावना से कर रहे है, ताकि प्रत्येक कोराना पेशेंट जिसे रेमडीसीवीर इंजेक्शन मेडिकल कालेज के डॉक्टर्स द्वारा लिखे जा रहे है को कम मूल्य पर सुलभता से प्राप्त हो ।रतलाम में 2800 रुपये एमआरपी के इंजेक्शन मात्रा 2450 से 2500 रुपये में  जिला औषधि विक्रेता संघ की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित केमिस्ट द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे है।इसी संदर्भ में जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा और आसानी से एवम कम कीमत पर कोराना ग्रसित मरीजो को जिले के सभी केमिस्ट शॉप पर उक्त इंजेक्शन उपलब्ध हो सके, ऐसी अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया गया है।