लोकतंत्र मे हिंसा का कोई स्थान नही, बंगाल मे अगली सरकार भाजपा की होगी – विधायक काश्यप

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम / बंगाल दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नडडा तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडो द्वारा हमला किये जाने के विरोध मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर के दो बत्ती चैराहे (घोड़ा चैराहे) पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बॅनर्जी का पुतला दहन किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि लोकतंत्र मे हिंसा का कोई स्थान नही होता। पश्चिम बंगाल मे ममता के राज मे हिंसा का दौर लम्बे समय से चल रहा है। राष्ट्रवादी ताकतों से घबरा कर ममता के गुंडे हिंसा पर उतर आयें हैं। लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा आर.एस.एस. के स्वयंसेवकों की हत्यायें की जा रही है।

काश्यप ने कहा कि बंगाल मे भाजपा के लगातार बढ़ते जनाधार से बोखलाकर ममता तथा उनके गुंडे अलोकतांत्रिक हरकतों पर उतर आयें है। भाजपा नेताओं के दौरों को येन-केन प्रकारेण बाधित करने के लिए ममता अपने गुंडो तथा पुलिस प्रशासन को हथियार बनाकर उनका दुरूपयोग कर रही है। बंगाल का प्रशासन ममता के कार्यकताओं की तरह कार्य कर रहा है और ये लोकतंत्र के लिए बहुत घातक है। बंगाल का मतदाता तृणमूल कांग्रेस की गुडागिर्दी से त्रस्त हो गई है और बंगाल भाजपा की और आशाभरी निगाहों से देख रहा है।

शहर विधायक काश्यप के नेतृत्व मे भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने ममता के पुतले का दहन कर ममता सरकार के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल,जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे|