सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को सांस लेने में तकलीफ, एम्स में भर्ती

0

News by- नीरज बरमेचा 

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सांस लेने में परेशानी के कारण एम्स में भर्ती की गई हैं। उनकी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एम्स के प्राइवेट वार्ड में उन्हें भर्ती किया गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी के अलावा ब्लड प्रेशर की भी परेशानी है। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्य प्रदेश के भोपाल – सीहोर लोकसभा क्षेत्र की सांसद हैं।