तेज गति की कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दो महिला घायल, पुलिस ने नहीं लिया फ़ास्ट एक्शन

0

News By – नीरज बरमेचा 

शनिवार को शहर के दो बत्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेडियम मार्केट दो बत्ती चौराहे पर एक्टिवा पर सवार एक युवती और महिला को चार पहिया वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनो बुरी तरह से घायल हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर ही आरोपी चालक को पकड़ लिया। और गाड़ी भी दो बत्ती थाने में जमा कर ली है|

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर शाम करीब 3:30 बजे शिल्पा पति सचिन जैन (उम्र 31 वर्ष) निवासी संत नगर और आयुषी पिता अरविंद गाँधी (22 वर्षीय) निवासी दिनदयाल नगर अपने एक्टिवा वाहन से दो बत्ती स्थित चौपाटी के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान बिना नंबर की तेज रफ्तार में आ रही नई हुंडई क्रेटा चालक ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक्टिवा सवार युवती और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की एक्टिवा के कई हिस्से टूटकर सड़क पर बिखर गये। वही कई अन्य वाहन भी हुंडई क्रेटा की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने तुंरत पुलिस को सूचना दी। वही राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में आयुषी के सर पर गंभीर चोट आई है वही शिल्पा के हाथ एवं कंधे पर भी चोट लगी है। शिल्पा को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है और रविवार को सुबह कंधे का ऑपरेशन भी होंगा|  

आखिर क्यों नहीं ले रही है आरोपी पर फ़ास्ट एक्शन?

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार स्टेशन रोड पुलिस ने हादसे के बाद ही आरोपित कार चालक को पकड़ लिया था लेकिन वह उसका नाम बताने से पुलिस टालमटोल कर रही है। हादसे के 9 घंटे बाद भी पुलिस चुप्पी साधे हुए है। इससे पुलिस की इस भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।  इसके बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। सूत्रों की मानें तो कार चालक नाबालिग था।  सूत्रों की माने तो आरोपी को छोड़ भी दिया गया है और आरोपी नाबालिक भी बताये जा रहे है|  और रात 11.30 बजे तक पुलिस द्वारा कोई भी अधिकारिक जवाब की पुष्टि नहीं हो पायी है|