काश्यप की कार्यशैली से हॅू काफी प्रभावित – मंत्री डंग

0

News by- नीरज बरमेचा 

  • विधायक जनसम्पर्क कार्यालय पर हुआ स्वागत

रतलाम 4 जनवरी 2021। प्रदेश के नवीन एव नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण मंत्री हरदीपसिंह डंग का रतलाम आगमन पर विधायक चेतन्य काश्यप ने जनसम्पर्क कार्यालय पर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत के प्रत्युत्तर में डंग ने कहा कि जिस पार्टी का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं विधायक काश्यप जैसे व्यक्तियों के हाथ में है, उसका सदस्य बनकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

मंत्री डंग ने कहा कि विधायक काश्यप की कार्यशैली ने उन्हें काफी प्रभावित कर रखा है। मंदसौर जिले में होने वाले खेल चेतना मेला के आयोजन के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित करने का काश्यप का कदम प्रेरणास्पद है। उन्होंने कहा कि रतलाम में उनके विभाग से जुड़े कार्यों के लिए जैसा, काश्यप कहेंगे वैसा कार्य कराया जाएगा। उन्होंने विधायक काश्यप से मार्गदर्शन करते रहने का आग्रह किया।

इससे पूर्व विधायक काश्यप ने मंत्री डंग का स्वागत करते हुए कहा कि नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के पास कई संभावनाओं वाले कार्य है। उन्होंने मंदसौर जिले में संभावित कार्य स्थलों के साथ रतलाम में भी इस विभाग से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डाला। काश्यप ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना अतिआवश्यक है। इसलिए विभाग के माध्यम से इस दिशा में कार्य किए जाए। आरंभ में काश्यप ने मंत्री डंग का स्वागत किया। स्वागत समारोह का संचालन जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल ने किया