आलोट विधायक के फिर बिगड़े बोल – “ना थाना बचेगा ना कोर्ट बचेगी ना कोई कानून बचेगा सुन ले प्रशासन”….

0

News by- नीरज बरमेचा 

आलोट विधायक मनोज चावला का पटवारी को धमकाने वाला मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है कल से उनका एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें पटवारी को खुलेआम अवैध अतिक्रमण करने के लिए दबाव बना रहे हैं डरा धमका रहे हैं ऐसा लगता है मानो आलोट विधायक अपने हिसाब से कानून चलाना चाहते हैं उन्हें विधायिका न्यायपालिका या कार्यपालिका की कोई चिंता नहीं है विगत 8 तारीख को आलोट की कंजर समस्याओं को लेकर कांग्रेस के द्वारा एक किसान आंदोलन किया गया था इस आंदोलन में आलोट ताल  तथा आसपास क्षेत्र के सैकड़ों किसान एकत्रित हुए थे और इन किसानों को आलोट विधायक मनोज चावला ने भी संबोधित करते हुए खुलेआम प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि प्रशासन नहीं माना नहीं चेता  या कोई घटना घटी तो ना थाना रहेगा ना न्यायालय रहेगा ना कानून रहेगा उनके द्वारा यह चेतावनी कंजर समस्या को लेकर तथा विगत 5 वर्ष पूर्व घटी एक घटना को लेकर दी गई थी और कहा गया था कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हुई तो न थाना रहेगा ना न्यायालय रहेगा ना कानून रहेगा सीधे-सीधे शब्दों में कानून को हाथ लेने की घोषणा और अब 8 तारीख का यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और जो यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि विधायक मनोज चावला किस प्रकार से और किस कार्यशैली से अपना काम करना चाहते हैं और किस प्रकार अधिकारी कर्मचारियों पर दबाव बनाना चाहते हैं|  सीधी सीधी छुपे शब्दों में धमकी और 8 तारीख का यह वीडियो पुष्टि करता है कि कल जो ऑडियो वायरल हुआ या घटनाक्रम हुआ वह जाने अनजाने में नहीं हुआ विधायक जी की कार्यशैली ही ऐसी है और वह अपना कानून चलाना चाहते हैं|