रतलाम पुलिस अधीक्षक ने आम जनता के लिए जारी किया हेल्पलाइन नम्बर, जानिए क्यों?

0
  • रतलाम पुलिस का नशा और छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान
  • आम जनता के लिए जारी किया हेल्पलाइन नम्बर
  • महिलाये सहेली हेल्प लाइन के नम्बर 7587621691

जिले में महिलाओ से छेड़छाड़ करने वाले और नशेडियों की खेर नहीं। इस प्रकार की प्रवृति वाले आरोपी के ख़िलाफ़ रतलाम पुलिस सख्त अभियान शुरू करने जा रही है। इस प्रकार की गतिविधियो पर रोक लगाने के लिए रतलाम पुलिस ने हेल्प लाइन नम्बर भी जारी किया है।

एसपी ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्थान जहा आम जनता का आना जाना लगभग ना के बराबर होता है। ऐसे स्थानों को नशा करने वाले लोगो ने अपना अड्डा बना रखा है। पुलिस ऐसे स्थानों पर पेट्रोलिंग और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करेगी। पुलिस इस अभियान के तहत नशा करने वाले और नशा बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी। वही कुछ गंभीर क्षेत्रों में पुलिस फिक्स पाइंट भी तैयार करेगी।

इसके अतरिक्त पुलिस ऐसे स्थानों को भी चिन्हित करेगी जहा पूर्व में महिला से जुड़े अपराध हुए या अपराध होने जैसी संभावना हो। ऐसे स्थान जहा महिलाओ पर अभद्र टिप्पणी और इशारे जैसी गतिविधिया होती है। उन स्थानों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

महिलाओ से जुड़े अपराध मामलों में कई बार महिला शिकायत करने या पुलिस थाने में जाने से घबराती है। इस हेतु महिलाये सहेली हेल्प लाइन के नम्बर 7587621691 पर सम्पर्क कर सकती है। वही ऐसे मामलों में आमजनता की सहभागिता ,फीडबैक तथा अपराध से जुडी कोई जानकारी पुलिस को 7049162265, 07412-270474 या 07412-222223 पर सूचित कर सकते है। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गुप्त रखी जायेगी