News by- नीरज बरमेचा
- सांसद गुप्ता ने विधायक मकवाना को भेंट किया
रतलाम 14 जनवरी 2021/ नशामुक्त भारत अभियान की थीम पर आधारित वार्षिक कैलेंडर सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक रतलाम ग्रामीण दिलीप मकवाना तथा जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईडा को उपसंचालक सामाजिक न्याय एस.एस. चौहान एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा भेंट किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के क्रियान्वयन पर चर्चा भी की गई। गुरुवार को इस दौरान कलेक्ट्रेट कक्ष में कलेक्टर गोपालचंद्र डाड, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, डीडीआरसी के प्रभारी अधिकारी डॉ. आनंद कातरकर भी उपस्थित थे।




