Beeper नाम से लॉन्च हुआ नया एप, एक ही जगह मिलेंगे Whatsapp, Signal, Telegram, imessage जैसे सभी एप्स

0

यदि आपको भी इस बात से शिकायत है कि अलग-अलग चैटिंग एप के लिए आपको अलग-अलग एप डाउनलोड्स करने पड़ते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आपकी इस समस्या को Beeper (बीपर) ने खत्म कर दिया है। Beeper एक नया एप है जिसमें एक ही जगह पर व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे 15 मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मिलते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो Beeper एप सभी मैसेजिंग एप का जंक्शन है। बीपर एप की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको एपल के आईमैसेंजर को एंड्रॉयड, लाइनक्स और विंडोज पर लाने का भी सपोर्ट है।

Beeper एप के फीचर्स
Beeper एप का सबसे बड़ा फीचर यही है कि आपको कई सारे एप्स डाउनलोड नहीं करने पड़ेंगे। इसके अलावा इसमें किसी भी एप के चैट को आर्काइव और स्नूज करने का भी विकल्प है, हालांकि Beeper के साथ एक मसला यह है कि यह एक पेड एप है यानी हर महीने आपको 10 डॉलर यानी करीब 730 रुपये खर्च करने होंगे। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर या एपल एप स्टोर से डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। यह की डाउनलोडिंग सिर्फ कंपनी की वेबसाइट से ही होगी।

Beeper एप पर किन-किन एप्स का है सपोर्ट?

  1. Android Messages SMS
  2. Beeper network
  3. Discord
  4. Hangouts
  5. iMessage
  6. Instagram
  7. IRC
  8. Matrix
  9. Facebook Messenger
  10. Signal
  11. Skype
  12. Slack
  13. Telegram
  14. Twitter
  15. Whatsapp

कंपनी के दावे के मुताबिक प्रत्येक हफ्ते एक नए चैट एप को Beeper जगह दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Beeper को पहले NovaChat के नाम से जाना जाता था। इसे ओपन सोर्स मैट्रिक्स मैसेजिंग प्रोटोकॉल के तहत बनाया गया है। इसे पेबल स्मार्टवॉच (Pebble smartwatches) के फाउंडर Eric Migicovsky ने बनाया है।