News By – नीरज बरमेचा
COVID-19 वैक्सीन के टीकाकरण के लिए प्रशासन निरंतर रूप से प्रयासरत है, प्रथम लाइन के लोगो को टीकाकरण लगाने के लिए प्रति सप्ताह योजनाबद्ध तरीके से कार्य किये जा रहे है| रतलाम जिले में पहले सप्ताह में निर्धारित 2 नियोजित सेन्टर पर कोविद-19 वैक्सीन के टीकाकरण का कार्य शुरू हुआ|
रतलाम शहर एस डी एम अभिषेक गहलोत ने न्यूज़ इंडिया 365 को चर्चा में बताया की “अगले सप्ताह से रतलाम जिले में 9 सेंटर शुरू करने जा रहे है| जिसमे रतलाम शहर में 3 सेंटर एवं जिले में 6 सेंटर (जावरा, ताल, आलोट इत्यादि) बनाये जा रहे है| रतलाम शहर में बाल चिकित्सालय, शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं रेल्वे हॉस्पिटल को बनाया गया है| सोमवार से सभी सेंटर शुरू कर दिए जायेंगे| जिससे जल्द ही बचे हुए हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण लगाया जायेंगा| यह टीकाकरण योजना सप्ताह में 4 दिन ही चलेंगी| मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को टीकाकरण नहीं किया जायेंगा|”
दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान
—-
-डरें नहीं, टीका लगवाइए और कोरोना को मात दीजिए।@drharshvardhan @MoHFW_INDIA @VishvasSarang @DrPRChoudhary #LargestVaccineDrive #MPFightCovid19 pic.twitter.com/X3OSMMNiTL— Jansampark MP (@JansamparkMP) January 23, 2021



