विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को मनाया जाएगा- सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे

0
World Cancer Day

रतलाम 3 फरवरी 2021/ रतलाम जिले में दिनांक 4  फरवरी को कैंसर दिवस का आयोजन जिला चिकित्सालय रतलाम में किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि इस वर्ष कैंसर दिवस की थीम ‘‘मैं हू और मैं करूंगा अभियान में’’ अपना योगदान दें निर्धारित की गई है। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय रतलाम के कक्ष क्रमांक 15  में डायविटीजकैंसर उच्च रक्तचापस्ट्रोक  से संबंधित मरीजों की जॉच एवं उपचार किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों द्वारा उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ लेने का अनुरोध किया गया है।

 कैंसर रोग के बारे में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डॉ. गोपाल यादव ने बताया कि कैंसर के मुख्य लक्षणों में असामान्य रक्त स्राव या अन्य कोई स्रावना भरने वाला घावस्तन में या शरीर के किसी भी हिस्से में कोई भी गांठ मुंह खोलने से जबडे हिलाने में समस्यायोनि से असामान्य खून बहनास्तन में गांठ होनास्तन के नाप आकार या रूप में परिवर्तन होना मुख्य हैं। कैंसर से बचाव के लिए तम्बाकू का उपयोग पूरी तरह बंद कर देना चाहिएधुम्रपान ना करेंशराब नहीं पियेंतनाव और चिंता मुक्त रहेस्वास्थ्यवर्धक आहार का सेवन करेंडॉक्टर के पास नियमित जॉच एवं परामर्श करेंनियमित व्यायाम करें आदि व्यवहारों को अपनाने से कैंसर से बचा जा सकता है।