एसबीआई अधिकारी संघ के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक चुनाव में विजय सोनी निर्विरोध निर्वाचित

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ भोपाल वृत्त के मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक चुनावों की शुरुआत 03 फरवरी को हुई। जिसके लिए मतदान 26 फरवरी को होंगे तथा परिणाम 27 फरवरी को आएंगे। उपरोक्त चुनाव में भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी संघ के विभिन्न पदों पर वे प्रत्याशी खड़े होते हैं जिन्हें सभी अधिकारी मतदान करके निर्वाचित करते हैं तथा चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली के तहत सम्पन्न होते हैं। इसी तारतम्य में क्षेत्रीय सचिव, अधिकारी संघ रतलाम क्षेत्र के पद पर विजय कुमार सोनी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। रतलाम क्षेत्र में अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर एवं नीमच जिले की शाखाएं आती है। साथ ही विजय सोनी पूरे मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में एकमात्र ऐसे उम्मीदवार है जो निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। विजय सोनी ने विगत तीन वर्षों से अधिकारी संघ क्षेत्रीय सचिव की कमान संभाल रखी हैं। बताया जाता है कि उन्होंने बैंक अधिकारियों के हितों में कई महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय कार्य किए हैं। अधिकारी संघ के सदस्यों ने चर्चा में बताया कि अधिकारी संघ के इतिहास में विजय सोनी सबसे युवा पदाधिकारी भी हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबन्धक मनोज चौधरी एवं पूरी स्टाफ टीम ने, अवार्ड स्टाफ एम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजेश तिवारी, नरेश सकलेचा सहित पूरी टीम एवं अधिकारी साथियों ने विजय सोनी का अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी। विजय सोनी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार एवं सभी अधिकारी साथियों को दिया एवं सभी अधिकारी तथा स्टाफ का आभार माना ।