[insta-gallery id="0"]
होम Highlights प्रदेश के एक कांग्रेसी विधायक श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्रित कर...

प्रदेश के एक कांग्रेसी विधायक श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्रित कर रहे है और दूसरे चंदे के पैसे से दारू पीने के आरोप लगा रहा है। जानिए क्या है मामला…

0

News By – विवेक चौधरी

प्रदेश के एक विधायक श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्रित कर रहे है और दूसरे चंदे के पैसे से दारू पीने के आरोप लगा रहें है। यह विरोधाभास मध्यप्रदेश की काँग्रेस पार्टी में देखने को मिल रहा है। दोनों ही विधायक रतलाम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए है। मामला रतलाम झाबुआ के पूर्व सांसद एवं वर्तमान में कांग्रेसी विधायक कांतिलाल भूरिया के उस विवादास्पद बयान से जुड़ा हुआ है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा नेता सुबह को चंदा वसूल करते हैं और शाम को शराब पीते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा वालों का तो एक ही काम है, राम नाम जपना पराया माल अपना। कांतिलाल भूरिया के इस बयान के पश्चात भाजपा सक्रिय होकर उनपर हमलावर हो गई थी। कई जगहों पर उनका विरोध हुआ और पुतला भी दहन किया गया था। इस बयान के पश्चात यह आरोप लगने लगे थे कि कांग्रेस पार्टी हिंदू विरोधी है एवं राम मंदिर निर्माण से खुश नहीं है। जबकि पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी हनुमान भक्त वाली छवि के साथ सामने आए थे। वैसे काँग्रेस पर हिन्दू विरोधी होने के आरोप नए नहीं है।

वहीं पूर्व प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के बयान के उलट काँग्रेस शासनकाल में रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री रहे, पूर्व मंत्री और कसरावद से युवा कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने अपने क्षेत्र में अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने का महाअभियान शुरु किया है। खुद सचिन यादव ने ट्वीट कर इस बाबत जानकारी दी। वे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकठ्ठा कर रहे हैं। रतलाम जिले के पूर्व प्रभारी मंत्री सचिन यादव ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि “अयोध्या में “श्री राम मंदिर निर्माण” के लिए कसरावद में “दान में सबकी सहभागिता – महाअभियान” का श्रीगणेश।” अपने अगले ट्वीट में सचिन यादव ने लिखा कि “अयोध्या में “श्री राम मंदिर निर्माण” के लिए कसरावद में “दान में सबकी सहभागिता – महाअभियान” में राशि का संग्रह।। प्रभु श्रीराम हम सबके आराध्य देव हैं, आपकी दान राशि प्रभु के श्रीचरणों में समर्पित होगी। #जय_श्रीराम। तीसरे ट्वीट में यादव लिखते है कि “मैंने राम मंदिर निर्माण के लिए शुरु किया महाअभियान, घर-घर जाकर राममंदिर निर्माण के लिए एक एक रुपये का दान ले रहे है।”

सचिन यादव ने तीसरे ट्वीट में अपने इस कार्य के बाबत काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय ट्वीटर हैंडल और राहुल गाँधी को टैग किया है। इसके साथ उन्होंने प्रदेश काँग्रेस, कमलनाथ,दिग्विजय सिंह एवं अरुण यादव को भी टैग किया है। कुछ जानकार इसे काँग्रेस पार्टी की अपनी हिंदू विरोधी छवि को बचाने का प्रयास बता रहे हैं वहीं कुछ लोग इसे पार्टी के भीतर की अंदरूनी राजनीति बता रहे हैं। आपको बता दें कि सचिन यादव उनका परिवार श्रीश्री रविशंकर से जुड़ा हुआ है। वही भाजपा नेता एवं प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए सचिन यादव के राम मंदिर निर्माण के लिए महाअभियान शुरु किए जाने पर पूछा है कि राम मंदिर के लिए चंदा इकहट्ठा करने वाले सचिन यादव कांग्रेस के अकेले विधायक हैं, क्या कांग्रेस के सभी विधायक राम मंदिर के लिए चंदा एकत्रित करने का काम करेंगे? देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में श्रीराम मन्दिर निर्माण को लेकर काँग्रेस की क्या रणनीति रहती है?

error: Content is protected !!