मध्य प्रदेश विकलांग मंच शाखा रतलाम के द्वारा दिव्यांग दंपति के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जावरा व अनुविभागीय अधिकारी जावरा तथा ग्राम पंचायत ऊपरवाड़ा के सरपंच एवं सचिव को ज्ञापन दिया गया। विकलांग मंच के अनुसार ग्राम ऊपरवाड़ा तहसील पिपलोदा जिला रतलाम में रह रहे दिव्यांग दंपति मणिराम एवं आनंदीबाई के साथ हो रहे अन्याय को लेकर ज्ञापन दिया गया। मंच के नियाज़ मंसूरी के अनुसार दिव्यांग दंपति की दुकान पूर्व में स्थापित की गई थी एवं बाद में उसे हटा दिया गया और वह जमीन को किसी और के नाम करवा दिया गया। इसको लेकर मध्य प्रदेश विकलांग मंच के रतलाम जिला अध्यक्ष राजेश परमार, जिला संयोजक ईश्वर लाल वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष शंभूलाल चौधरी, नामली इकाई कोषाध्यक्ष नियाज मोहम्मद मंसूरी, धामनोद इकाई के अध्यक्ष भेरुलाल विश्वकर्मा, पिपलोदा ब्लॉक अध्यक्ष छगनलाल पारगी, सचिव लक्ष्मण सिंह निनामा, जावरा ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाशचंद डाबी, सचिव आशीष कुमार मेहरू आदि ने अन्य साथियों की उपस्थिति में ज्ञापन प्रस्तुत किया। सभी विकलांग साथियों ने अपनी उपस्थिति देकर दिव्यांग दंपति के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में एकजुट होकर दिव्यांग दंपति को न्याय दिलाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर समर्थन दिया। मंच ने दिव्यांगों के सुरक्षा एवं हित रक्षा की मांग की हैं।




