विकास की सौगातें देने पर विधायक काश्यप का किया अभिनंदन

0

रतलाम, 11 फरवरी। 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में 1800 करोड़ की लागत वाला प्रदेश का दूसरा निवेश क्षेत्र स्वीकृत कराने एवं पांच साल की रोड़मेप की कई योजनाएं स्वीकृत कराने पर ओदुम्बर ब्राह्मण समाज, जांगीड़ ब्राह्मण समाज एवं ओदुम्बर ब्राह्मण महासभा सहित अन्य संस्थाओं ने विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया। काश्यप द्वारा अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु 1 करोड़ की राशि समर्पित करने पर भी उनका सम्मान किया गया। श्री जांगीड़ ब्राह्मण समाज महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जनक नागल और अध्यक्ष पुष्पेन्द्र फलोदिया के नेतृत्व में समाजजनों ने काश्यप का शाल, श्रीफल एवं भगवान श्री विश्वकर्मा की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया। श्री ओदुम्बर ब्राह्मण समाज द्वारा अध्यक्ष प्रवीण कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में काश्यप का सम्मान किया गया। ओदुम्बर ब्राह्मण महासभा के सदस्यों एवं महिला मंडल ने इन्दु उपाध्याय के नेतृत्व में स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। तेजस्वी भारत की बेटी संस्था की ओर से अध्यक्ष डॉ. स्मिता शर्मा, संस्था संरक्षक एवं आयुष ग्राम बंजली के संस्थापक डॉ. राजेश शर्मा ने भी काश्यप का अभिनंदन किया। खेल चेतना मेला आयोजन समिति के सदस्यों ने भी समिति सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया एवं  सचिव अनुज शर्मा के नेतृत्व में काश्यप का अभिनंदन कर रतलाम के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के रविन्द्र गेहलोत एवं लक्ष्मण पाठक ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर भेंट कर काश्यप का सम्मान किया।