रतलाम 18 फरवरी 2021/ रबी विपणन वर्ष 2021-22 में गेहूं, चना व मसूर को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए निर्धारित उपार्जन केन्द्रो पर पंजीयन का कार्य 1 फरवरी से प्रारंभ हो गया है, जो कि 25 फरवरी तक जारी रहेगा। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिले में चना, मसूर और सरसों की फसलें उपार्जित की जायेगी। इन फसलों के उपार्जन के लिए ई-उपार्जन पोर्टलू www.mpeuprajan.nic.in पर पंजीयन के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।




