विनोद त्रिपाठी को मिलेगा केंद्रीय ग्रह मंत्री दिल्ली का “अति उत्कृष्ट सेवा पदक”

0

रतलाम| पुलिस मुख्यालय भोपाल ने वर्ष 2020 के लिए केंद्रीय ग्रह मंत्री का “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” एवं “उत्कृष्ट सेवा पदक” देने की घोषणा कर दी है| रतलाम के पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय (डीआईजी ऑफ़िस) में पदस्थ सबइंस्पेक्टर/एम/ विनोद त्रिपाठी को “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” मिलेगा| रतलाम से यह सम्मान पाने वाले वे पहले पुलिस अधिकारी है| भारत सरकार, गृह मंत्रालय, पुलिस डिवीजन नईदिल्ली की सहमति पर मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जोहरी द्वारा जारी आदेश में ये पदक घोषित हुए है| रतलाम ज़िले से एक मात्र त्रिपाठी का चयन “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” के लिए हुआ है| सेवा निवृत प्रधान अध्यापक घनश्याम त्रिपाठी के पुत्र विनोद रतलाम से पहले मंदसौर में पदस्थ रहे है| वे आगर के ज़िला कोषालय अधिकारी तरुण त्रिपाठी एवं रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व सचिव, एडवोकेट एवं नोटरी अरुण त्रिपाठी के बड़े भाई है| उन्हें पदक दिए जाने की घोषणा पर शुभ चिंतकों ने हर्ष जताया है|