नशे के विरुद्ध जागरूकता लाने के लिए निर्मित फिल्म ‘बेखबर’ रिलीज, क्लिक करे और देखे पूरी फिल्म….

0
  • प्रीमियर शो में सांसद डामोर तथा विधायकगण मौजूद रहे

रतलाम 28 फरवरी 2021/जिला प्रशासन रतलाम द्वारा नशे के विरूद्ध जागरूकता लाने के लिए बनाई गई फिल्म ‘बेखबर’ रविवार को रिलीज की गई। फिल्म का प्रीमियर शो स्थानीय आनंद माल स्थित एनवाई सिनेमा में रखा गया। इस मौके पर सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक चैतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉक्टर राजेंद्र पांडे, दिलीप मकवाना, राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला पंचायत प्रधान परमेश मईडा, पूर्व सैलाना विधायक संगीता चारेल, कलेक्टर गोपालचंद्र डाड, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर जमुना भिड़े, एसडीएम अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर शिराली जैन, शहर के नागरिकगण, मीडिया पर्सन उपस्थित थे।

नशे के खिलाफ जन जागरूकता उत्पन्न करने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से बनाई गई शॉर्ट मूवी बेखबर लगभग 10 मिनट अवधि की है। फिल्म के लेखक निर्देशक तथा म्यूजिक कंपोजर शहर के हरीश दर्शन शर्मा है। सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित तथा जिला जन अभियान परिषद के समन्वय से बनाई गई फिल्म बेखबर में स्थानीय कलाकारों द्वारा अभिनय किया गया है। स्थानीय लोकेशंस पर फिल्माई गई इस मूवी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नशे की बुराई के विरूद्ध दिया गया संदेश प्रदर्शित किया गया है। साथ ही सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायकगण चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, दिलीप मकवाना, राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जिला पंचायत प्रधान परमेश मईडा, द्वारा नशे की बुराई के विरूद्ध दिया गया संदेश भी दिखाया गया है। फिल्म में कलेक्टर गोपालचंद्र डाड, प्रशिक्षु आईपीएस विनोद मीणा, टी स्टाल संचालक मदन डोडियार, नगर निगम कर्मी रवि गोसर, नरेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र शर्मा, उपसंचालक सामाजिक न्याय एसएस चौहान, जन अभियान परिषद के रत्नेश विजयवर्गीय, पतंजलि योग शिक्षक विशाल वर्मा, डॉक्टर मंगलेश धाकड, हर्षिता राठौर, रुपेश शर्मा, विजय राठौर, नीलेश सोनी, सालाखेड़ी पुलिस चौकी चीता फोर्स विभिन्न भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म के गीत को रतलाम के ही बलविंदर सिंह गुरुदत्ता ने स्वरबद्ध किया है।

कलेक्टर गोपालचंद्र डाड की पहल पर बनाई गई फिल्म बेखबर नशे से होने वाले नुकसान, बर्बादी के विरूद्ध सशक्त संदेश समाज को देने में सफल सिद्ध होगी, वहीं नशे के चंगुल में फंसे व्यक्तियों को पुनः मुख्यधारा में सम्मिलित करने तथा आगे बड़ने के लिए भी प्रेरित करती है।  

देखे फिल्म ‘बेखबर’