News By – नीरज बरमेचा
ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
रतलाम 02 मार्च 2021/ ग्रीष्मकाल में जिले में पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर गोपालचंद्र डाड के निर्देश पर जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी.के. गोगादे ने बताया कि नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07412-270439 है। नियंत्रण कक्ष प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक कार्य करेगा।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम पर गजेंद्रसिंह, दिलीप सोलंकी, रुचिसिंह, आर.के. खरे, अशोक जोहरी की तैनाती की गई है। इसी प्रकार तहसील आलोट के लिए उपयंत्री के.एन. कुमावत मोबाइल नंबर 94 240 47340, तहसील ताल के लिए उपयंत्री बी.एल. बिंडोरिया मोबाइल 9424 88 4525, तहसील जावरा के लिए उपयंत्री इरफान अली मोबाइल 94259 37171, तहसील पिपलोदा के लिए उपयंत्री विजय शर्मा मोबाइल 99815 30705 से किसी भी समस्या पर संपर्क किया जा सकता है।
इसी प्रकार तहसील रतलाम के लिए सहायक यंत्री सुखराम मेडा मोबाइल 84356 44081, उपयंत्री अर्पित चतर मोबाइल 93401 66238, उपयंत्री एम.के. पंडित मोबाइल 708900 815 से संपर्क किया जा सकता है। तहसील सैलाना के लिए उपयंत्री एन.के. जोशी मोबाइल 94248 24905, तहसील रावटी के लिए उपयंत्री एस.आई. अली मोबाइल 999 3380 969, तहसील बाजना के लिए उपयंत्री आर.के. कुमावत मोबाइल 98274 37292 से संपर्क किया जा सकता है।



