भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के प्रथम आगमन पर निकलेगी स्वागत रैली

0

वार्ड संयोजकों की बैठक आयोजित

रतलाम 3 मार्च 2021। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 5 मार्च को पहली बार रतलाम आ रहे है। उज्जैन से प्रातः प्रस्थान कर सुबह 9.00 बजे सातरूण्डा से जिले में प्रवेश करेंगे और यहीं से उनके स्वागत का सिलसिला आरंभ हो जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में स्वागत सत्कार के पश्चात शर्मा का सुबह 10 बजे रतलाम आगमन होगा। उनके प्रथम बार रतलाम आगमन पर दिलबहार चौराहे से विश्राम गृह तक स्वागत रैली निकाली जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के पहले रतलाम दौरे की तैयारियों को लेकर बुधवार को वार्ड संयोजकों की बैठक आयोजित हुई। विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में सम्पन्न इस बैठक में जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने प्रदेश अध्यक्ष के रतलाम दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शर्मा के प्रथम आगमन पर 10 बजे दिलबहार चौराहे से रैली निकलेगी, जो महाराज सज्जनसिंह के स्टेच्यु, दो बत्ती चौराहा होते हुए विश्राम गृह पहुंचेगी। शर्मा महू रोड स्थित समता सागर पैलेस में सुबह 11.30 से 12.30 बजे तक प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक एवं 12.30 से 1.30 बजे तक मण्डल अध्यक्ष बैठक में शामिल होंगे।

लुनेरा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शर्मा दोपहर में बुथ अध्यक्ष के घर भोजन ग्रहण करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे रंगोली में आयोजित बुथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होंगे। वे अपरान्ह 4 बजे रंगोली में ही नगर मण्डल पदाधिकारियों एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। शर्मा के आतिथ्य में शाम 4.30 से सजन प्रभा सभागार में विद्वतजन सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन पश्चात प्रदेश अध्यक्ष जोधाबाग जाएंगे, जहां शाम 6 बजे आयोजित सोश्य मीडिया वारियर्स मीट में शामिल होंगे।

वार्ड संयोजकों की बैठक विधायक काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के प्रथम रतलाम आगमन पर पार्टी की गरिमा अनुसार स्वागत करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, करण धीर्य बड़गोत्या, आदित्य डागा एवं प्रभारी संतोष पोरवाल आदि मौजूद रहे।