स्थिति सामान्य करने की दिशा में रेलवे का एक और कदम, अनारक्षित सीट वाली ट्रेनों का भी होगा परिचालन…

0

News by – विवेक चौधरी

★ रतलाम मंडल पर लोकल/पैसेंजर गाडि़यों अनारक्षित रूप में चलेगी।
★ रतलाम मंडल पर चलने वाली डेमू/मेमू एवं अन्‍य लोकल पैसेंजर गाडि़यॉं 04 मार्च 2021 से अनारक्षित रूप में चलेगी।

रातलम। कोविड 19 की महामारी के दौरान लगाए गए लॉक डाउन के बाद स्थिति सामान्य करने की दिशा में रेलवे ने एक और कदम उठाया है। अब अनारक्षित सीट वाली ट्रेनों का भी परिचालन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्‍ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए पश्‍चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा मंडल में चलने वाली निम्‍नलिखित गाडियॉं 04 मार्च 2021 से अगले आदेश तक अनारक्षित रूप में चलेगी। गाडियों का विवरण निम्‍नानुसार है :-

ट्रैन संख्या 09381 दाहोद से रतलाम
ट्रैन संख्या 09382 रतलाम से दाहोद
ट्रैन संख्या 09383 रतलाम से नागदा
ट्रैन संख्या 09384 नागदा से रतलाम
ट्रैन संख्या 09385 नागदा से उज्‍जैन
ट्रैन संख्या 09386 उज्‍जैन से नागदा
ट्रैन संख्या 09506 उज्‍जैन से इंदौर
ट्रैन संख्या 09507 इंदौर से उज्‍जैन
ट्रैन संख्या 09517 नागदा से उज्‍जैन
ट्रैन संख्या 09518 उज्‍जैन से नागदा
ट्रैन संख्या 09341 नागदा से बीना
ट्रैन संख्या 09342 बीना से नागदा
ट्रैन संख्या 09545 रतलाम से नागदा
ट्रैन संख्या 09546 नागदा से रतलाम
ट्रैन संख्या 09553 नागदा से उज्‍जैन
ट्रैन संख्या 09554 उज्‍जैन से नागदा
ट्रैन संख्या 09345 रतलाम से भीलवाडा
ट्रैन संख्या 09346 भीलवाड़ा से रतलाम
ट्रैन संख्या 09389 डॉ अम्‍बेडकर नगर से रतलाम
ट्रैन संख्या 09390 रतलाम से डॉ अम्‍बेडकर नगर
ट्रैन संख्या 09347 डॉ अम्‍बेडकर नगर से रतलाम
ट्रैन संख्या 09348 रतलाम से डॉ अम्‍बेडकर नगर
ट्रैन संख्या 09506 उज्‍जैन से इंदौर

उपरोक्‍त गाडि़यों में से गाड़ी संख्‍या 09345 एवं 09346 रतलाम – भीलवाड़ा – रतलाम मेमू स्‍पेशल ट्रेन में किराया मेल/एक्‍सप्रेस गाड़ी के अनुसार लगेगा। जबकि अन्‍य गाडि़यॉं सामान्‍य किराए पर चलेगी। गाड़ी संख्या 09341 एवं 09342 नागदा – बीना – नागदा पैसेंजर में भी मेल/एक्सप्रेस ट्रेन के सामन्य श्रेणी का किराया लगेगा। गाड़ी संख्या 09341 एवं 09342 नागदा – बीना – नागदा पैसेंजर में स्लीपर तथा सामान्य श्रेणी के कोच लगते है। सामान्य श्रेणी तो अनारक्षित रहेगा तथा मेल/एक्सप्रेस ट्रेन के सामन्य श्रेणी का किराया लगेगा। इस गाड़ी की स्लीपर श्रेणी में आरक्षण जारी रहेगा।