- शराबी ड्राईवर ने तेज रफ्तार से कार फुटपाथ पर चढ़ाई
- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के पूर्व छात्र थे अंकुर खंडेलवाल
क्रेडिट स्वीस कंपनी (स्विट्जरलैण्ड)के वाईस प्रेसिडेन्ट (जो पूणे मे कार्यरत थे) एवं रतलाम के मूल निवासी अंकुर खण्डेलवाल C.A अपनी पत्नि व बच्चे के साथ पैदल ही पास की सोसायटी में मेहमान को छोड़ने जा रहे थे कि जोविन्सन जेम्स नामक व्यक्ति ने तेज गति से कार चलाते हुए फुटपाथ पर चल रहे अंकुर खण्डेलवाल पर कार चढा़ दी|
सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी में जेम्स ने अत्यधिक मात्रा मे शराब पी रखी थी एयर बेग खुलने के कारण जेम्स को कोई चोट नहीं आई। कार से उतारने पर इस व्यक्ति ने सबके सामने अहंकार से यह भी कहा कि क्या हुआ, जो मैने शराब पी रखी है। बहुत अधिक चोट लगने के कारण अगले दिन शाम को 6.30 पर अंकुर ने अंतिम सांस ली एवं अपने पीछे युवा पत्नि और मासूम बच्चे के साथ वृद्ध माता पिता एवं परिजनों को बिलखता छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गये|
अंकुर के बड़े भाई डॉक्टर चैतन्य खण्डेलवाल (हड्डी रोग विशेषज्ञ) रतलाम ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकुर के दोनो पैर, हाथ, पसलियां, कंधे एवं रीढ़ की हड्डियो में कई जगह फ्रेक्चर हो गये।लीवर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही लीवर के पास की खून की नस भी फट गई।कुमार प्रिमरोज सोसायटी खराड़ी पूणे के सचिव मोनांग शाह ने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार ने अंकुर खण्डेलवाल को टक्कर मारते हुए सोसायटी की दीवार तोड़ कर अन्दर रखी कारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ग्रृहमंत्री अनिल देशमुख मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से रतलाम स्थित परिजनों ,पूणे निवासी मित्रों सहकर्मियों ने अपील की है कि दोषी को गिरफ्तार करे, उसकी जमानत न हो तथा शीघ्र एवं सख्त से सख्त सजा मिले ताकि भविष्य में वह किसी अन्य परिवार के चिराग को बुझा न सके।जिस तरह आई डी मेडिकल कंपनी ने दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए जेम्स जोविन्सन को तुरंत प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया है उसी तरह पुलिस प्रशासन को भी तुरंत कार्यवाही करते हुए सजा दिलवाना चाहिये। एक हँसते मुस्कुराते 38 वर्षीय प्रतिभावान युवा को इस तरह कुचल देने के जुर्म मे उसे सख्त सज़ा ज़रूर मिलना चाहिये।



