रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर चार जोड़ी स्पेशल एक्सप्रेस गाडियों का पुन: परिचालन आरंभ किया जा रहा है। इनमें से 3 इंदौर से परिचालित होगी। इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर परिचालित की जाने वाली चार जोड़ी स्पेशल एक्सप्रेस गाडियों को पुन: आरंभ किया जा रहा है। गाडियों का विवरण निम्नानुसार है:-
गाड़ी संख्या 09227/09228 (वास्तविक गाड़ी संख्या 12227/12228) मुम्बई सेंट्रल इंदौर मुम्बई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक स्पेशल दुरंतों सुपरफास्ट एक्सप्रेस – गाड़ी संख्या 09227 मुम्बई सेंट्रल इंदौर दुरंतो सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 18 मार्च, 2021 से अगले आदेश तक मुम्बई सेंट्रल से प्रति गुरूवार एवं शनिवार को चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (07.00/07.05) एवं उज्जैन (08.40/08.45) होते हुए गाड़ी चलने के दूसरे दिन 10.20 बजे इंदौर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09228 इंदौर मुम्बई सेंट्रल दुरंतो सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस, 19 मार्च, 2021 से अगले आदेश तक, इंदौर से प्रति शुक्रवार एवं रविवार को 21.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन (22.05/22.10) एवं रतलाम (23.30/23.35) होते हुए गाड़ी चलने के दूसरे दिन 08.20 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में वडोदरा, रतलाम एवं उज्जैन स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, दो सेकेंड एसी एवं आठ थर्ड एसी के कोच रहेंगे। इस ट्रेन में टिकटों की बुकिंग 17 मार्च, 2021 से शुरू होगी।

गाड़ी संख्या 09371/09372 (वास्तवितक गाड़ी संख्या 19317/19318) इंदौर पुरी इंदौर सुपरफास्ट हमसफर स्पेशल एक्सप्रेस- गाड़ी संख्या 09371 इंदौर पुरी सुपरफास्ट हमसफर स्पेशल एक्सप्रेस, 23 मार्च, 2021 से अगले आदेश तक इंदौर से प्रति मंगलवार को 15.00 बजे चलकर, रतलाम मंडल के देवास (15.26/15.28) होते हुए गाड़ी चलने के दूसरे दिन 18.45 बजे पुरी पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09372 पुरी इंदौर सुपरफास्ट हमसफर स्पेशल एक्सप्रेस, 25 मार्च, 2021 से अगले आदेश तक, पुरी से प्रति गुरूवार 00.30 बजे चलकर, रतलाम मंडल के देवास (04.20/04.22 आरंभिक स्टेशन से गाड़ी चलने के दूसरे दिन) होते हुए गाड़ी चलने के दूसरे दिन 05.40 बजे इंदौर पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में देवास, भोपाल, इटारसी, नागपुर, गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, रायगढ़, बिलासपुर , झासरगुडा रोड, सम्बलपुर सिटी, केरेजंगा, अंगुल, भुवनेश्वर एवं खुर्दारोड स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में 10 थर्ड एसी एवं 06 स्लीपर श्रेणी के कोच रहेंगे। इस ट्रेन में टिकटों की बुकिंग 18 मार्च 2021 से शुरू होगी।
गाड़ी संख्या 09016/09015 (वास्तवितक गाड़ी संख्या 19316/19315) इंदौर लिंगमपल्ली इंदौर सुपरफास्ट हमसफर स्पेशल एक्सप्रेस- गाड़ी संख्या 09016 इंदौर लिंगमपल्ली सुपरफास्ट हमसफर स्पेशल एक्सप्रेस, 20 मार्च, 2021 से अगले आदेश तक इंदौर से प्रति शनिवार को 11.15 बजे चलकर, रतलाम मंडल के उज्जैन (12.40/12.45) एवं रतलाम (14.35/14.40) होते हुए गाड़ी चलने के दूसरे दिन 13.10 बजे लिंगमपल्ली स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09015 लिंगमपल्ली इंदौर सुपरफास्ट हमसफर स्पेशल एक्सप्रेस, 21 मार्च, 2021 से अगले आदेश तक, लिंगमपल्ली से प्रति रविवार को 21.50 बजे चलकर, रतलाम मंडल के रतलाम (20.05/20.15, गाड़ी चलने के अगले दिन) एवं उज्जैन (22.05/22.10) होते हुए गाड़ी चलने के तीसरे दिन 00.25 बजे इंदौर पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में उज्जैन, रतलाम, वडोदरा, सूरत, बसई रोड, पनवेल, पुणे, सोलापुर, कलबुरगि एवं विकाराबाद स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में 10 थर्ड एसी एवं 06 स्लीपर श्रेणी के कोच रहेंगे। इस ट्रेन में टिकटों की बुकिंग 18 मार्च 2021 से शुरू होगी।
गाड़ी संख्या 09229/09230 (वास्तवितक गाड़ी संख्या 12239/12240) मुम्बई सेंट्रल जयपुर मुम्बई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक दुरंतो सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस- गाड़ी संख्या 09229 मुम्बई सेंट्रल जयपुर दुरंतो सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस, 21 मार्च, 2021 से अगले आदेश तक मुम्बई सेंट्रल से प्रति रविवार एवं मंगलवार को 23.00 बजे चलकर, रतलाम मंडल के रतलाम (07.00/07.05) होते हुए गाड़ी चलने के दूसरे दिन 13.55 बजे जयपुर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्यार 09230 जयपुर मुम्बई सेंट्रल दुरंतो सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस, 23 मार्च, 2021 से अगले आदेश तक, जयपुर से प्रति मंगलवार एवं गुरूवार को 17.00 बजे चलकर, रतलाम मंडल के रतलाम(23.30/23.35) होते हुए 08.20 बजे जयपुर पहुँचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में वडोदरा, रतलाम एवं सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, दो सेकेंड एसी एवं आठ थर्ड एसी के कोच रहेंगे। इस ट्रेन में टिकटों की बुकिंग 18 मार्च, 2021 से आरंभ होगी।



