सी ए को अब पोस्ट ग्रेजुएशन की भी मान्यता…

0
चार्टर्ड अकाउंटेंट, जो की अपने आप में ही एक सम्पूर्ण डिग्री मानी जाती है,  अब से उसमें और एक मान्यता जोड़ दी गई।
रतलाम ब्रांच के वाइस चेयरमैन सी ए अंकित बरमेचा ने बताया कि यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने 15 मार्च को जारी अपनी घोषणा मैं यह स्पष्ट किया की जिस व्यक्ति ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री प्राप्त कर रखी है,  उसे स्वतः ही पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स की मान्यता दे दी जाएगी,  अर्थात अब सी ए को पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स अलग से करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
ब्रांच कोषाध्यक्ष रितेश नागोरी ने बताया की पी. एच. डी सहित कई ऐसे कोर्स है जिनको करने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट को पहले पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स अलग से करना पड़ता था, लेकिन अब सी ए करते ही उन्हें सीधा ये कोर्स करने का अवसर प्राप्त हो जाएगा, जो की सी ए के लिए कई नए अवसर भी खोल देगा।