जानिए कहाँ सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल एवं प्रदर्शन हुए…

0

रतलाम। सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में रतलाम में विरोध प्रदर्शन हुआ। यूनाइटेड फोरम के बैनर तले रतलाम में बैंकों के विभिन्न बैंक संगठनों के द्वारा दो दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया। जिसके तहत भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा मित्र निवास रोड रतलाम के बाहर जोरदार धरना एवं प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों के कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने आजादी से लेकर आज तक देश के चहुमुखी विकास एवं उत्थान में बहुत बड़ा अभूतपूर्व योगदान दिया है और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है। सरकारी बैंकों द्वारा समाज के सभी वर्गो को सेवाएं जाती है। इसके अलावा अनेकानेक सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी सरकारी बैंकों द्वारा ही विशेष रूप से किया जाता है। निजीकरण के दूरगामी परिणाम बहुत घातक होंगे तथा इसका प्रभाव जनता एवं ग्रामीण अंचल की बैंकिंग सुविधाओं पर पड़ेगा तथा देश में पूंजीवाद को बढ़ावा मिलेगा। विरोध प्रदर्शन के समर्थन में युनाइटेड फोरम एवं विभिन्न बैंक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों की सहभागिता रही। अनेक प्रदर्शनकारी काले कपड़े पहनकर आये थे। विरोध प्रदर्शन में हरीश यादव, विजय कुमार सोनी, राजेश तिवारी, अश्विनी शर्मा, हितेश पंवार, अमित गुप्ता, सुरेश जेठानी, राजेश अम्बोलिकर, आशीष शिकारी, रवि दुग्गड़, भरत गोयल, अविनाश यादव, प्रियेश शर्मा, अरविंद जी सोनी, कीर्ति शर्मा, शैलेश तिवारी, नरेंद्र सोलंकी, जितेन्द्र सिंह गौड़, रमेश शर्मा, गायत्री आर्य, जयश्री पानेरी, अदिता स्टीफन, श्रद्धा अग्रवाल, नरेंद्र पुरोहित, नितिन बैरागी, आतिश बोकाड़िया, आशिता सेठिया, कपिल पंथी सहित कई बैंककर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।