दो बैंकों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल के पहले दिन सोमवार को देशभर में मिलाजुला असर दिखा। हड़ताल में 10 लाख से ज्यादा कर्मचारी-अधिकारी शामिल हुए।
भारतीय बैंक कर्मचारी संगठन के महासचिव सीएच वेंकटचालम ने बताया कि हड़ताल से देशभर में करीब 2 करोड़ चेक का क्लीयरेंस नहीं हो सका। इसमें कुल 16,500 करोड़ की राशि फंसी है। इसके अलावा नकद निकासी, जमा व कारोबारी लेनदेन पर भी असर पड़ा है। बैंक कर्मचारी मंगलवार को भी हड़ताल पर रहेंगे। साभार – अमर उजाला




