News By – विवेक चौधरी
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर झांसी से बान्द्रा टर्मिनस के मध्य सुपरफास्ट स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर झांसी से बान्द्रा टर्मिनस के मध्य सुपरफास्ट स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इससे रतलाम मंडल के दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन और मक्सी स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रीगण लाभान्वित होंगे।
गाड़ी संख्या 02199 झांसी बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन 01 अप्रेल, 2021 से 27 मई, 2021 तक झांसी से प्रति गुरूवार को 17.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के मक्सी (03.05/03.07 गाड़ी चलने के दूसरे दिन), उज्जैन (03.55/04.10), नागदा (05.08/05.10), रतलाम (06.05/06.15) एवं दाहोद (07.39/07.41) होकर आरंभिक स्टेशन से गाड़ी प्रस्थान के दूसरे दिन 16.00 बजे शुक्रवार को बान्द्रा टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02200 बान्द्रा टर्मिनस झांसी सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 03 अप्रेल, 2021 से 29 मई, 2021 तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रति शनिवार को 05.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद (12.43/12.45), रतलाम (14.30/14.40), नागदा (15.43/15.45), उज्जैन (16.55/17.10) एवं मक्सी (18.00/18.02) होते हुए गाड़ी चलने के दूसरे दिन 05.00 बजे झांसी पहुँचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में दतिया, डबरा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रुठियाई, चाचौरा बीनागंज, ब्यावरा राजगढ़, मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, भरूच, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में 01 सेकंड एसी, 04 थर्ड एसी, 09 स्लीपर एवं 06 सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।




