News By – विवेक चौधरी & नीरज बरमेचा
रतलाम। मीडिया की सजगता से और सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होने के बाद कि गुजरात के भुज जिले की पुलिस ने नकली नोट चलाते हुए जिस राहुल और मेघा कसेरा को पकड़ा है वो रतलाम के कसेरा बाजार के निवासी हैं, रतलाम पुलिस भी सक्रिय हुई। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को कसेरा दम्पति के घर दबिश दी और नकली नोट बनाने की सामग्री मिलने का दावा किया। शुक्रवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से एसपी गौरव तिवारी ने मीडिया को बताया कि मामले जानकारी मीडिया के माध्यम से ही रतलाम पुलिस को लगी थी। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी और नकली नोट बनाने की सामग्रियां जब्त की है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विवेचना कर रही है। जिसका समय आने पर खुलासा किया जाएगा। जाँच में अन्य लोगों की संलिप्तता पाई जाने पर आरोपियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस घटना से कई प्रश्न उठे है जैसे आरोपियों द्वारा नकली नोट से गुजरात मे कई मोबाइल फोन खरीदना, आरोपियों के पास से मोबाइल व्यवसायी रवि गुप्ता (रूपायन) के नाम और फ़ोटो का प्रेस कार्ड मिलना, आरोपियों के अच्छे सक्षम पारिवारिक पृष्ठभूमि का होना इत्यादि। हालांकि प्रेस कार्ड के संदर्भ में मीडिया संस्था पदाधिकारी एवं मोबाइल व्यवसायी द्वारा किसी भी प्रकार के संबंध के ना होने का स्पष्टीकरण आ चुका है। लेकिन मामले के अन्य पहलुओं पर जाँच होने के बाद बड़े खुलासे संभव है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट
थाना माणक चौक अंतर्गत दिनांक 18.03.2021 को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि कसारा बाजार रतलाम निवासी राहुल पिता कृष्णगोपाल कसेरा व उराकी पत्नि मेघा पति राहुल कसेरा निवासीयान कसेरा बाजार, रतलाम को गुजरात पुलिस ने भुज में नकली नोटो के साथ पकड़ा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गौरव तिवारी, पुलिस अधीक्षक, रतलाम द्वारा दिये गये। निर्देशानुसार डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार, अति.पुलिस अधीक्षक, शहर एवं सुनील पाटीदार, अति.पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के मार्गदर्शन में हेमन्त चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक, रतलाम के नेतृत्व में अय्युब खान, थाना प्रभारी माणकचौक, उनि. सचिन डाबर, थाना माणकचौक, उनि. पिंकी आकाश, उनि, अनुराग यादव, सायबर सेल एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो की टीम गठित की गई ।
घटना का संक्षिप्त विवरण :–
सोशल मीडिया पर चले रहे उक्त प्रकरण के सम्बंध में दिनांक 18.03.2021 को ही मुखिबर सूचना के बाद गठित टीम द्वारा राहुल कसेरा व मेघा केसरा के घर कसारा बाजार दबिश दी गई । परिजनो द्वारा बताये अनुसार घर के दुसरी मंजिल कमरा जिसमें राहुल कसेरा व मेघा कसेरा दोनो रहते थे उक्त कमरे की अंदर तलाशी लेते टेबल पर एचपी के प्रिन्टर के उपर एचपी कंपनी का लेपटॉप रखा पाया गया। जिसमें चार जीबी की एचपी की पेनड्राईव लगी थी, लेपटाप को उठा कर चेक करते उसके नीचे दो हजार रूपये के कुल 14 नोट व पांच सौ रूपये के 10 नोट जिन पर एक जैसे सीरियल थे, इस प्रकार कुल 33000/-रूपये के नकली नोट, पांच सौ रूपये के दो पुराने नोट के साथ कूट रचित नोटो को तैयार करने की सामग्री लेपटाप, पेनड्राईव, कलर/ब्लैक काट्रेज, च सोने चांदी के गहने भी जप्त किये गये। आरोपी राहुल पिता कृष्णगोपाल कसेरा निवासी कसेरा बाजार, रतलाम व उसकी पलि मेघा पति राहुल कसेरा निवासी कसेरा बाजार रतलाम के विरूव थाना माणकचौक पर अप.कं. 106/21 धारा 489-A, 489-C. 489-0 भादवि का पंजीयन कर विवेचना में लिया गया। राहुल कसेरा का मकान व संतनगर स्थित गोदाम को सील किया गया । प्रकरण में विवेचना जारी है।

नाम आरोपी –
1.राहुल पिता कृष्णगोपाल कसेरा निवासी कसेरा बाजार, रतलाम
2.मेघा पति राहुल कसेरा निवासी कसेरा बाजार रतलाम
जप्त सामग्री
1. दो हजार रूपये के कुल 14 नकली नोट, पांच सौ रूपये के 10 नकली नोट, कुल 33000/-रूपये के नकली नोट
2. पांच सौ रूपये के दो पुराने नोट.
3. एचपी कंपनी का लेपटाप,
4. एचपी कंपनी की पेन ड्राईव लगी हुई मय पावर केबल,
5.. एचपी कंपनी के प्रिन्टर दो मय पावर केबल, पन्द्रह कलर काट्रेज, दो ब्लेक काट्रेज, प्रिन्टर के कलर की चार बोतल, एचपी प्रिन्टर का खाली डब्बा
6. एल्युमिनियम का लेवल करने का यंत्र,
7. वाटर मार्क लगाने का स्टेम पेड,
8.. नंबर छापने वाली सील एक, रबर के चार स्टाम,
9.दो केची, एक रेडियम कटर, कोरे कागज का एक फुल पेकेट,
10.नोट गिनने की मशीन मय पावर केवल,
11.सोने के गहने 920 ग्राम व चादी के गहने 1 किलो 500 ग्राम ।
कुल जप्त सामग्री 41,24,200/-रूपये



