जानिए क्या है “वलसाड हरिद्वार वलसाड एक्सप्रेस” ट्रैन का 30 मार्च 2021 के बाद आगमन/प्रस्‍थान का नया समय….

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम, (23 मार्च 2021) पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जाने वाली गाड़ी संख्‍या 09111/09112 वलसाड हरिद्वार वलसाड स्‍पेशल एक्‍सप्रेस के आगमन प्रस्‍थान समय में बदलाव किया जा रहा है। जिसकी जानकारी देते हुए रतलाम मंडल रेल प्रवक्‍ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्‍यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर जाने वाली गाड़ी संख्‍या 09111/09112 वलसाड हरिद्वार वलसाड स्‍पेशल एक्‍सप्रेस के आगमन/प्रस्‍थान समय में 30 मार्च 2021 से बदलाव किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कुम्भ नगरी हरिद्वार को गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान क्षेत्र से जोड़ने वाली इस ट्रेन पर काफी यात्री दवाब रहता है।

बदलाव के पश्चात गाड़ी संख्‍या 09111 वलसाड हरिद्वार स्‍पेशल एक्‍सप्रेस , 30 मार्च, 2021 से वलसाड से 15.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद (20.48/20.50) एवं रतलाम (22.35/22.45) होते गाड़ी चलने के दूसरे दिन 14.40 बजे हरिद्वार पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 09112 हरिद्वार वलसाड स्‍पेशल एक्‍सप्रेस , 31 मार्च, 2021 से हरिद्वार से 17.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (07.00/07.10) एवं दाहोद (08.32/08.34) होते हुए गाड़ी चलने के दूसरे दिन 14.25 बजे वलसाड पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नवसारी, सूरत, अंकलेश्‍वर, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, रुड़की स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है।


 

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों के फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करे|

https://chat.whatsapp.com/DWhPaVo9jDMBLucNxmO3iT