जिले की 38 स्वास्थ्य संस्थाओ पर बुधवार, गुरूवार को कोविड टीकाकरण होगा

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम 23 मार्च 2021/ रतलाम जिले में बुधवार, गुरूवार को कोविड टीकाकरण सत्रों के लिए कार्ययोजना तय की गई है जिसके अनुसार जिले में कोविड टीकाकरण सत्रों में 60 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी व्यक्ति एवं  45 वर्ष से  60 वर्ष आयु समूह के कोमॉर्बिडिटी से पीडित व्यक्ति सुबह 9  बजे से शाम 5 बजे तक अपनी जन्म  दिनांक दर्शाने वाली आई डी लेकर ऑन स्पॉट बुकिंग कराकर  सीधे टीका लगवा सकेंगे।

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि टीकाकरण सत्रों के लिए 6180  लोगों को एक दिन में टीके लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। टीके लगाने के लिए 25 प्रतिशत स्थान ऑनलाईन बुकिंग कराने वाले हितग्राहियों के लिए आरक्षित किए गए है। शहर के बाल चिकित्सालय में 500 लोगों एवं मेडिकल कॉलेज में 500 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य  रहेगा।    

निजी अस्पतालो में सशुल्क 60 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी व्यक्ति एवं 45 वर्ष से 60 वर्ष आयु समूह के कोमॉर्बिडिटी से पीडित व्यक्ति सुबह 9  बजे से शाम 5 बजे तक अपनी जन्म दिनांक दर्शाने वाली आईडी लेकर सीधे टीका लगवा सकेंगे।

जावरा क्षेत्र में सिविल हॉस्पिटल जावरारोजानाउपलाईरोला, सादाखेडीलसुडियाजंगलीहाटपि‍पलिया में टीके लगाए जाऐंगे। आलोट क्षेत्र में सिविल अस्प्ताल आलोटसीएचसी तालपंथपिपलोदाकसारीनिपानियालीलारणायराकराडियापिपलिया सिसो‍दियामें टीके लगेंगे। बाजना क्षेत्र के रावटीमलवासीउमरबाजनाकुदनपुर में टीके लगेंगे। पिपलोदा क्षेत्र में सीएचसी पिपलोदाबोरखेडाउपरवाडाशेरपुर तथा रतलाम ग्रामीण के बारबोदनानगराधामनोदसीएचसी नामली में टीकाकरण किया जाएगा। सैलाना क्षेत्र में सीएचसी सैलानापीएचसी सरवनशिवगढ में टीकाकरण किया जाएगा। रेल्वे हॉस्पिटल रतलाम में केवल फ्रंटलाईन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। सीएमएचओ ने अनुरोध किया है कि सभी लोग मास्कल पहनेंअपने हाथों को साबुन पानी से बार-बार धोंऐं दो गज की दूरी का पालन करें ।