रतलाम 23 मार्च 2021 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर आज प्रात: 11:00 बजे सायरन की आवाज के साथ म.प्र. जन अभियान परिषद जिला रतलाम की नवांकुर संस्था प्रगति नेचुरल एण्ड सोशल डेवलपमेंट सोसायटी रतलाम के द्वारा अलकापुरी चौराहे रतलाम पर ”मेरी सुरक्षा- मेरा मास्क” अभियान को जन अभियान बनाने के लिये करते हुए हर व्यक्ति को अपनी सुरक्षा के लिए मास्क का उपयोग करने हेतु समझाईश दी गई। तथा बिना मास्क गुजरने वालों को नि:शुल्क मास्क वितरित किये गये और सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिये दुकानों के आगे गोले बनवाये गए। म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने बतया कि प्रदेश में कोरोना से मुक्ति के लिये जागरूकता अभियान कि शुरूआत हुई इस अभियान को सफल बनाने के लिये हर नागरिक को ‘मेरी सुरक्षा – मेरा मास्क’ अभियान से जुडकर जिलें को कोरोना मुक्त बनाने के लिये मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। इस अवसर पर परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, राकेश मिश्रा, सचिन तिवारी, राकेश पांचाल, संस्था अध्यक्ष शैलेन्द्र सिसौदिया, बब्लू, रंजीत, मितेश जैन, सुमित, कमलेश, कपिल, रियाज अहमद, सरदार कछावा, टिल्लू दरबार, अन्नु, करण, पंकज, आदि ने उपस्थित रहे।



